Diwali 2025: इस साल कब है दिवाली? जानिए सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि
Diwali 2025

Published on: October 11, 2025

Diwali 2025 - दीपावली 2025 - 20 या 21 अक्टूबर, कब मनाई जाएगी?

 

Diwali 2025 - दीपों और खुशियों का पर्व दीपावली हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है। यह दिन अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है।
इस दिन घर-आंगन, मंदिरों और गलियों को दीपों की रोशनी से सजाया जाता है और मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है।

मान्यता है कि दीपावली व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, नई ऊर्जा और खुशियों का संचार करती है। यह केवल एक दिन का त्योहार नहीं, बल्कि पांच दिनों तक चलने वाला भव्य उत्सव है, जिसका प्रारंभ धनतेरस से होकर भाई दूज तक होता है।


🔱 दीपावली 2025 की तिथि पर भ्रम Diwali 2025

इस वर्ष 2025 में दीपावली की तिथि को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है।
कुछ पंचांगों में 20 अक्टूबर तो कुछ में 21 अक्टूबर 2025 को दीपावली बताई जा रही है।

इसी असमंजस के बीच गुरु माँ निधि श्रीमाली जी ने स्पष्ट रूप से बताया है कि इस वर्ष दीपावली सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को ही मनाई जाएगी।


📜 गुरु माँ निधि श्रीमाली जी का शास्त्रीय स्पष्टीकरण Diwali 2025

गुरु माँ निधि श्रीमाली जी के अनुसार धर्मशास्त्रीय और ज्योतिषीय गणना के अनुसार पूर्ण प्रदोष काल व्यापिनी तिथि केवल 20 अक्टूबर 2025 को ही उपलब्ध है।

21 अक्टूबर को तीन प्रहर से अधिक अमावस्या और साढ़े तीन प्रहर से अधिक वृद्धि गामिनी प्रतिपदा होने के कारण नक्त व्रत पारण काल, जो लक्ष्मी पूजन का आवश्यक अंग है, उस दिन उपलब्ध नहीं हो रहा है। Diwali 2025
इसलिए दीपावली 20 अक्टूबर 2025 को ही मनाई जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में तिथियों का निर्धारण गणितीय गणना और शास्त्रों के आधार पर किया जाता है। कभी-कभी विभिन्न पंचांगों में गणना के मतभेद के कारण तिथि भ्रम की स्थिति बनती है।
2024 में भी ऐसी स्थिति बनी थी, जिसका समाधान गुरु माँ निधि श्रीमाली जी ने शास्त्र सम्मत रूप से दिया था, और पूरे देश ने उसी अनुसार दीपावली मनाई थी।


✨ निष्कर्ष

इस बार भी कुछ पंचांगों में तिथि का अंतर देखने को मिल रहा है, लेकिन शास्त्रीय दृष्टि से 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को ही दीपावली मनाना उचित रहेगा। Diwali 2025
क्योंकि उसी दिन लक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोषकाल का संयोग बन रहा है।

गुरु माँ निधि श्रीमाली जी का कहना है —

“सभी सनातन धर्मावलंबियों को शास्त्रवचनों का पालन करते हुए एक मत से 20 अक्टूबर 2025 को ही दीपावली मनानी चाहिए।”


🪔 पांच दिवसीय दीपोत्सव 2025 का पूरा कैलेंडर

1️⃣ धनतेरस – 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार)

शुभ मुहूर्त:

  • शुभ: सुबह 8:10 से 9:33

  • लाभ: दोपहर 1:50 से 3:13

  • अमृत: 3:14 से 4:38

  • लाभ सायं: 6:04 से 7:38

  • रात्रि शुभ: 9:14 से 10:48


2️⃣ छोटी दिवाली / नरक चतुर्दशी – 19 अक्टूबर 2025 (रविवार)

तिथि: 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 से 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 तक
इस दिन शाम को यम दीपदान का विशेष विधान होता है।
मुख्य द्वार पर चारमुखी दीपक जलाकर यमराज को प्रसन्न किया जाता है तथा घर की सकारात्मक ऊर्जा के लिए दीपदान किया जाता है।


3️⃣ दीपावली – 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)

तिथि: चतुर्दशी – दोपहर 3:44 तक / अमावस्या प्रारंभ
नक्षत्र: हस्त – रात 8:17 तक / चित्रा प्रारंभ

द्रिक पंचांग के अनुसार:
अमावस्या तिथि – 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 से 21 अक्टूबर रात 9:03 तक।

🕯 लक्ष्मी-गणेश पूजन मुहूर्त:
20 अक्टूबर – शाम 7:08 से रात 8:18 (प्रदोष काल + स्थिर लग्न)

अन्य शुभ मुहूर्त (20 अक्टूबर):

  • अमृत: सुबह 6:45 से 8:09

  • शुभ: सुबह 9:35 से 10:59

  • लाभ: दोपहर 3:14 से 4:38

  • गोधूली वेला: शाम 5:54 से 7:31

  • वृषभ लग्न (स्थिर): शाम 7:32 से 9:28

  • सिंह लग्न: रात 2:02 से 4:16


4️⃣ गोवर्धन पूजा – 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार)

प्रतिपदा तिथि: 21 अक्टूबर 5:54 PM से 22 अक्टूबर 8:16 PM तक

पूजन मुहूर्त:

  • प्रातः काल: 6:26 से 8:42

  • सायंकाल: 3:29 से 5:44


5️⃣ भाई दूज – 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)

द्वितीया तिथि: 22 अक्टूबर 8:16 PM से 23 अक्टूबर 10:46 PM तक

तिलक मुहूर्त: दोपहर 1:13 से 3:28


🌼 समापन संदेश

इस वर्ष की दीपावली - 2025 आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता लेकर आए।
मां लक्ष्मी और गणेश जी की कृपा से आपका घर दीपों की तरह उज्ज्वल बने, यही मंगल कामना है।

जय श्री कृष्ण 🙏
गुरु माँ निधि श्रीमाली


🔗 संबंधित लिंक

👉 www.panditnmshrimali.com
📞 संपर्क: +91 9352054997
📲 फॉलो करें:
YouTube | Facebook | Instagram | Twitter – @NidhiShrimali

Table of Contents

Shopping cart
Start typing to see products you are looking for.